फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग की धमकी से चली  गई वृद्ध किसान की जान

Fri, 17 Jun 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- मृतक के बेटे ने गांव के दो युवकों पर लगाया आरोप 
विज्ञापन

- गजरौला पुलिस ने तहरीर के आधार दर्ज की रिपोर्ट 
मेड़ को लेकर चल रहे विवाद में गांव के दबंग की ओर से दी जा रही धमकियों से भयभीत होकर वृद्ध की तबीयत बिगड़ गई। उसको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के तकिया गांव के रहने वाले हरिप्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के  चुन्नीलाल और राजेंद्र से खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को उसके पिता पैंसठ वर्षीय छोटेलाल अपनी पोती कु सुम के साथ खेत पर काम कर रहे थे। इस बीच आरोपियों ने मेड़ काट दी और वृद्ध को दुबारा खेत पर आने पर धमकाया। इसके बाद वह घबराकर घर आ गए। शुक्रवार सुबह वह खेत की ओर जा रहे थे। इस बीच आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उनको रास्ते में रोक लिया। मेड़ के विवाद को लेकर धमकाना शुरू कर दिया। जिसमें वृद्ध की हालत बिगड़ गई। उनको गंभीर हालत में एक अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। बेटे ने आरोपियों द्वारा दी गई धमकी को मौत का कारण बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।  एसओ गजरौला विवेक त्रिवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें