फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कई प्रतिष्ठानों पर छापामारी

Fri, 15 Sep 2017 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
raid
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर एडीएम न्यायिक के नेतृत्व में पांच एसडीएम ने टीमों के साथ शहर में मिठाई, पैथौलॉजी, ब्लड बैक और राइस मिलों पर छापामारी कर जांच की। इस दौरान मिठाई की दुकानों से नौ नमूने लिए गए। अचानक एक साथ कई स्थानाें पर एक साथ हुई छापामारी से व्यापारियों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

जिले के मिष्ठान भंडार, प्राइवेट ब्लड बैंक, पैथोलॉजी लैब और राइस मिलर्स की जांच के लिए एडीएम न्यायिक विनोद गौड़ के नेतृत्व में सभी एसडीएम के साथ टीमें बनाई गईं। इसमें खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बाटमाप एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी कर्मचारी लगाए गए थे। शुक्रवार को सुबह टीमों ने शहर के विभिन्न मिष्ठान भंडार, स्टेडियम रोड स्थित जीवन रेखा ब्लड बैंक एवं ओजस्वी डायग्योनिस्टक सेेंटर पर छापेमारी की। मिठाई की अलग अलग दुकानों से टीमों ने 12 नमूने लिये। इस दौरान बदनाम स्वीट्स पर बिना लाइसेंस के चल रही आइसक्रीम फैक्ट्री पकड़ी गई। इसके अलावा ब्लड बैंक में खून एकत्र करने की थैलियां, खून का स्टॉक, अभिलेख, रक्तदाताओं से लिए गए रिकार्ड आदि की गहनता से जांच की। इसके बाद एडीएम के साथ पहुंचकर टीम ने ओजस्वी लैब में अभिलेख, रजिस्ट्रेशन, जांच की प्रक्रिया, स्टाफ की स्थिति एवं सुरक्षा के मद्देनजर लगे सीसीटीवी कैमरे आदि की जांच। 
अंत में राइस मिलों की जांच शुरू हुई इसमें सिंघल राइस मिल, अंकुर इंडस्ट्रीज, गणेश इंडस्ट्रीज, राधे इंडस्ट्रीज व राजेश ट्रेडिंग पर छापामारी कर जांच की गई। एडीएम विनोद गौड़ ने बताया सभी टीमों से निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। संयुक्त रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जाएगी। छापामारी में एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह, एसडीएम सूरज यादव, जेपी चौहान, जेबी सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर बबीता रानी, खाद्य सुरक्षा विभाग कीर्ति आनंद, सुमन मिश्र, सुभाष बाबू यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, राममिलन राना सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें