फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार प्रयास आरोप में शाहगढ़ चौकी के दरोगा तलब

Sat, 03 Oct 2015 10:33 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट करने, लूटपाट करने और बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में शाहगढ़ चौकी के दरोगा इंद्रसिंह सहित चार आरोपियों को एसीजेएम सुरेंद्र कुमार पासवान ने अभियुक्त के रूप में चार नवंबर 2015 को कोर्ट में तलब किया है।
विज्ञापन

कोर्ट में बताया गया कि थाना माधोटांडा क्षेत्र के गुन्हान गांव में 19 जून 2015 को एक ग्रामीण के घर में रात आठ बजे मुक्खा सिंह, रामदीन यादव, जस्सा सिंह अपने साथ रमनगरा चौकी पर तैनात दरोगा इंद्रसिंह को लेकर आए। ग्रामीण को पकड़कर चौकी ले जाने लगे। ग्रामीण की पत्नी ने जब पति को थाने ले जाने का कारण पूछा तो तब इन चारों ने मकान का दरवाजा बंद कर महिला के साथ बलात्कार का प्रयास किया। विरोध करने पर मारापीटा और गालियां दी। आरोपी महिला का मंगलसूत्र नोंच कर धमकी देकर चले गए। मामले की सुनवाई के बाद एसीजेएम सुरेंद्र कुमार पासवान ने आरोपी दरोगा सहित चारों आरोपियों को अभियुक्त के रूप में कोर्ट में तलब किया है। मामले की सुनवाई चार नंवबर को होनी है। दरोगा इंद्रसिंह इस समय शाहगढ़ चौकी पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें