फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने सिपाही पर बोला हमला, घायल

Sun, 18 Jan 2015 12:01 AM IST
barkhera
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित पशुओं से भरे ट्रक का पीछा करने पर गुस्साए पशु तस्करों ने सिपाही नरेंद्र कुमार पर हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस का आरोप है कि तस्करों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और दो ट्रक मौके पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दरोगा ओमवारी राठी की ओर से अज्ञात तस्करों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि मुखबिर ने दो ट्रक में भरकर प्रतिबंधित पशु ले जाने की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। इस दौरान तस्करों ने पतरसिया के निकट सिपाही नरेंद्र कुमार पर हमला बोल कर उसे घायल कर दिया और जान से मार देने की नीयत से फायरिंग की, हालांकि पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। फायरिंग के बाद तस्कर दोनों ट्रक मौके पर छोड़कर भाग निकले। उन्होंने बताया कि बरामद दोनों ट्रकों से 56 पशु बरामद हुए हैं। बरामद पशुओं को देवीपुरा गोशाला भेजा गया है। दरोगा ओमवीर सिंह राठी की ओर से अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें