फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड चुराकर 24 हजार रुपये उड़ाए

Tue, 14 Feb 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाज ने चिकित्सक के बेटे का एटीएम कार्ड चोरी करके बैंक खाते से 24 हजार रुपये निकाल लिए। ये रुपये तीन बार में निकाले गए। पीड़ित को इसकी जानकारी तब हुई जब उसके मोबाइल पर मैसेज पहुंचा। मझोला कस्बा निवासी अंकित अग्रवाल पुत्र डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। सात दिन पहले उसका एटीएम कार्ड चोरी हो गया। इसके बाद उसके एटीएम से तीन बार में 24 हजार रुपये निकल गए। खाते से रुपये निकलने का मोबाइल पर मैसेज देखकर अंकित दंग रह गए। उन्होंने बैंक जाकर मामले की जानकारी की, लेकिन वहां कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें