फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख का नकली सोना देकर मांगे 60 हजार

Sun, 29 Mar 2015 11:05 PM IST
न्यूरिया/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला न्यूरिया कॉलोनी में नकली सोने के जेवरात गिरवी रखने आईं तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से सपा का झंडा लगी एक स्कार्पियो गाड़ी भी कब्जे में ली है। पुलिस ने पांचों का चालान कर दिया है। पकड़े गए आरोपी पीलीभीत और बरेली के  निवासी हैं।
विज्ञापन


एसओ विनय कुमार सरोज ने बताया कि रविवार सुबह शहर कोतवाली पीलीभीत के झंडे वाला चौराहा निवासी दीपा पांडेय, निधि पांडेय और बरेली के नवादा फरीदपुर निवासी सरोज देवी कसबे के मोहल्ला न्यूरिया कॉलोनी निवासी सर्राफ बाबूराम दास की दुकान पर पहुंची और सोने के कड़े, चेन, अंगूठी आदि मिलाकर करीब 178 ग्राम के गहने दिए और उनके बदले 60 हजार रुपये मांगे।

करीब पांच लाख का सोना 60 हजार रुपये में गिरवी रखने पर सर्राफ को शक हुआ। उसने आसपास के दुकानदारों को बुलाकर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इसी बीच एक आरोपी महिला की सूचना पर बरेली के गोपालनगर संजयनगर निवासी विनय मिश्र स्कार्पियो गाड़ी से मौके पर पहुंच गए और महिलाओं को पकड़ने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


विनय मिश्रा ने अपने को सपा नेता बताते हुए एसओ को एक मंत्री से बात कराने की बात कह उन्हें मोबाइल पकड़ा दिया। एसओ ने जब बात करने की कोशिश तो फोन कट गया। इस पर एसओ को शक हुआ। उन्होंने गाड़ी कब्जे में लेकर चालक गोसाईगंज गौटिया संजयनगर निवासी छोटू उर्फ  उमेश और विनय मिश्रा को भी हिरासत में ले लिया। एसओ ने बताया कि बरामद गहनों की जांच कराई गई तो वह नकली निकले। पुलिस ने पांचों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें