फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Apr 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। एक पखवाड़ा पूर्व लापता हुई महिला के मामले में उसके पिता का शक सही निकला। पिता ने मृतका के पति पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मृतका के कुछ अवशेष बरामद करने का दावा किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव भसूड़ा निवासी डोरीलाल की 25 वर्षीया पत्नी पुष्पा देवी पिछले 15 दिन पूर्व घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। काफी खोज करने के बाद भी विवाहिता का पता नहीं लगा। 15 अप्रैल को दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव जमुनिया महुआ निवासी पिता हर प्रसाद ने बीसलपुर कोतवाली पुलिस को मृतका के पति पर हत्याकर शव गायब करने की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर दाबिश दी, तो आरोपी डोरीलाल घर से गायब हो गया। रविवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने डोरीलाल के घर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली लाकर कड़ाई से पूछताछ की। इस पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कटना नदी के किनारे से विवाहित के जले हुए अवशेष बरामद कर जांच शुरू कर दी है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पहले मिली तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और उसकी निशानदेही पर महिला के जले हुए अवशेष भी बरामद कर लिए गए हैं।अब इसमे मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई की जाएगी। - हरीश भदौरिया, सीओ बीसलपुर       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें