फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Oct 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दवा लेकर लौट रही महिला को लिफ्ट देने के बाद नशा देकर वाइफरकेशन के जंगल में दुष्कर्म करने के आरोपी सद्दीक खां को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। आरोपी से पूछताछ कर चालान कर दिया गया। हालांकि इस दौरान दुष्कर्म की क्लिप बनाने वाले अज्ञात साथी के बारे में पुलिस कोई जानकारी नहीं जुटा सकी है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 16 अक्तूबर को माधौटांडा से दवा लेकर वापस घर आते वक्त गांव का निवासी सद्दीक खां उसको बाइक पर लिफ्ट देकर वाइफरकेशन के जंगल में ले गया। जहां उसने एक नशीली गोली देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला से दुष्कर्म किया। आरोप यह भी था कि आरोपी का एक साथी उसकी वीडियो क्लिप बनाता रहा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद और एक अज्ञात पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। आठ दिन बाद पुलिस ने मंगलवार को नामजद आरोपी सद्दीक खां को मुखबिर की सूचना पर खटीमा रोड  पर लालपुल से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की गई, लेकिन पुलिस वीडियो बनाने वाले अज्ञात साथी के बारे में पता नहीं लगा सकी। जिसके बाद आधी अधूरी पूछताछ कर आरोपी को चालान कर दिया गया है। एसओ वीके पटेल ने बताया कि नामजद आरोपी क ा चालान कर दिया गया है। अज्ञात के बारे में सुरागरसी की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें