फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की बाइक समेत एक बदमाश गिरफ्तार

Thu, 02 Mar 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
लूट की बाइक समेत एक बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
 सात फरवरी को दियोरिया के जंगल से लूटी गई बाइक के साथ बिलसंडा पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है। सीओ बीसलपुर हरीश भदौरिया ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बुधवार देर शाम बिलसंडा एसओ विवेक त्रिवेदी को मुखबिर से सूचना मिली कि दियोरियाकलां के जंगल से लूटी गई बाइक पर दो बदमाश चीनी मिल की ओर से आ रहे है। इस पर एसआई पीके दुबे, रघुनंदन सिंह, कांस्टेबल वेदप्रकाश के साथ एसएचओ बीओबी के पास पहुंच गए और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच लुटेरों की बाइक रोकते ही पीछे बैठा युवक मौके से भाग गया। जबकि बाइक चला रहे बंडा (शाहजहांपुर) के झालाबंधी निवासी बलदेव सिंह को पुलिस ने दबोच लिया। उसकी तलाशी लेने पर एक 12 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। लुटेरे को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। जहां पूछताछ में आरोपी ने बरामद बाइक सात फरवरी को दियोरिया के जंगल से लूटना कबूल किया। बाइक लूटने के दौरान उसका भाई तरजिंदर सिंह भी साथ था। पूछताछ के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी को चालान किया। एसपी देवरंजन वर्मा ने टीम को ढाई हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें