फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की पत्नी के बैग सोने के जेवर उड़ाए

Wed, 03 May 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 टेंपो में सवार होकर मायके से ससुराल जा रही फौजी की पत्नी के बैग से आठ तोला सोने के जेवरात चोरी हो गए। महिला ने टेंपो चालक पर साथी की मदद से वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। न्यूरिया के सिमरिया गौसू गांव की निवासी फौजी हरपाल की पत्नी बबली ने बताया कि मंगलवार शाम वह मायके बहेड़ी (बरेली) के शरीफ नगर से अपने घर लौट रही थीं। देर शाम मोहल्ला खकरा से भिकारीपुर जाने के लिए टेंपो में सवार हुई। टेंपो में पहले से पांच महिलाएं बैठी थीं। चालक ने उसका जेवर व कपड़ों से भरा बैग जबरन टेंपो के ऊपर रखवा लिया था। इसके बाद एक युवक  आया और टेंपो के पायदान पर खड़े होकर सफर करने लगा। कुछ दूर चलने के बाद वह पायदान से उतरकर टेंपो चालक के पास बैठकर बातें करता और दहगला के पास पहुंचने पर उतरकर गया। भिकारीपुर पहुंचने पर महिला ने अपना बैग चेक किया तो उसमें रखे आठ तोला सोने के जेवर गायब थे। महिला के पूछने पर टेंपो चालक भिड़ गया। इसकी सूचना मिलने पर महिला के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। इसके बाद चालक मौके से भाग गया। टेंपो चालक पर साथी की मदद से जेवरात गायब करने का आरोप लगाते हुए महिला ने शिकायत सुनगढ़ी पुलिस से की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें