किसानों की समस्याओं का निस्तारण न होने पर अपना दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार दोपहर बीसलपुर चीनी मिल के सामने डीसीओ के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे कार्यकर्ता किसान सहकारी चीनी मिल के सामने रोड पर जमा हुए और डीसीओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि बीसलपुर मिल के अधिकारियों ने नगीपुर अखौला क्रय केंद्र को उच्चाधिकारियों से साठगांठ कर निगोही मिल से झटक लिया है, जबकि किसान इस केंद्र को निगोही मिल से जुड़वाना चाहते हैं। इसके अलावा नोवेल चीनी मिल बरखेड़ा पूरी क्षमता से नही चल पा रही है, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। दोनों समस्याओं का निस्तारण न होने के पीछे डीसीओ को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष सुभाष गंगवार, गुल्लू पहलवान, ब्रह्म स्वरूप, गेंदनलाल, सूरज पाल, राजिक हुसेन, दिनेश, वीरेंद्र, योगेंद आदि थे।