फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ पर पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

Thu, 22 Jun 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका से उसका मोबाइल छीनकर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने और न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप एक बीएलओ पर लगा है। शिक्षिका के पिता से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बीएलओ को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरिया दुलई गांव निवासी राधाकृष्ण दीक्षित ने बताया कि उनकी बेटी वर्षा दीक्षित गांव के प्राइमरी विद्यालय में शिक्षिका है। बुधवार को पीलीभीत के मोहल्ला खैरुल्लाशाह निवासी बीएलओ फरीद ने वर्षा को मीटिंग की बात कहकर बरेली बुला लिया। बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड पहुंचने पर आरोपी बीएलओ ने वर्षा का मोबाइल छीन लिया। इस बीच शिक्षिका के पति की कॉल पहुंच गई, जिस पर उसे आरोपी ने गाली दी। इसके बाद पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने आरोपी बीएलओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाल जयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएलओ पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें