फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर मिली हादसे की जानकारी तो सहम गए परिजन        

Sun, 29 Apr 2018 01:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
kin
विज्ञापन
टनकपुर हाईवे पर गत्ता फैक्ट्री के पास मारुति वैन के पेड़ से टकराने के बाद दस साल के मासूम समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर से परिवार का खुशनुमा माहौल एक पल में गम में तब्दील हो गया है। मुुुंडन संस्कार कराकर सभी के घर लौटने का इंतजार कर रहे परिजनों को जब पुलिस ने शनिवार सुबह हादसे की जानकारी दी, तो सभी सन्न रह गए। आननफानन में सभी पीलीभीत पहुंच गए। जहां शव देख उनका रो-रोकर बुरा हाल था। एक तरफ तीनों के शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई चलती रही, तो वहीं दूसरी तरफ घायलों को बेहतर इलाज दिलाने के लिए भागदौड़ मची रही।    छोटे बेटे का मुंडन कराकर लौट रहे घायल बरेली के अलीगंज के अंतपुर गांव निवासी हाकिम सिंह और उनकी पत्नी सीमा हादसे के बाद बदहवाश से नजर आए। इस हादसे ने उनके दस वर्षीय बेटे राहुल को उनसे दूर कर दिया। मृतक राहुल चार भाईयों में दूसरे नंबर का था। इसके अलावा उसकी दो बहनें हैं। वहीं भतीजे के मुंडन में शामिल होने आई बहन ज्ञाना देवी और भाई दीवान सिंह की भी हादसे में जान चली गई। तीन साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी थी, अब हादसे में दीवान सिंह की मौत के बाद उनके बच्चों के सिर से पिता का भी साया उठा गया। जिसको लेकर हर कोई गमगीन सा दिखाई दिया। जिला अस्पताल में मौजूद परिजनों को विलाप करता देख मौजूदा लोग और पुलिसकर्मी ढांढस बंधाने में जुटे रहे। मारुति वैन की हालत देख हादसे की भीषणता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पेड़ से टकराने के बाद मारुति वैन वापस न्यूरिया की तरफ को ही घूमकर खड़ी हो गई। ऐसे में कुछ लोग वाहन के तेज गति में होने के कारण हादसे का कयास लगाते रहे। वहीं कुछ चालक को झपकी आने से लेकर वाहन में कमी आने या फिर किसी अन्य वाहन को बचाने के  चक्कर में पेड़ से टकराने का अनुमान लगाते दिखाई दिए। फिलहाल हाईवे पर हुए हादसे ने एक परिवार की तीन जिंदगियों को खत्म कर दिया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि बच्चे समेत तीन लोगों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसे की वजह को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें