घटना शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। शाहजहांपुर की रोडवेज बस प्रतिदिन रात को यहां रुककर सुबह शाहजहांपुर को रवाना होती है। बस चालक राजेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पूरनपुर से सवारियां लेकर शाहजहांपुर को चले थे। रास्ते में असम हाइवे पर गांव कढेरचौरा में सवारियों को बैठा रहे थे। इस दौरान पीछे से अनियंत्रित गति से आए ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार करीब 15 सवारियों को चोटें आईं। एकत्र हुई भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। पिटने के बाद भीड़ से बचकर चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। सवारियों को पीछे से पहुंची दूसरी रोडवेज की बस में बैठा कर रवाना कर दिया गया। बस चालक को कोतवाली लाया गया। चालक राजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना विभागीय अफसरों को दी गई है। अफसरों ने पूरनपुर पहुंचने का आश्वासन दिया है।