हादसा सुबह करीब 11.30 बजे के करीब हुआ। एक कंटेनर पीलीभीत की ओर जा रहा था। पूरनपुर गेट के आगे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बेकाबू हुआ कंटेनर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो के ढाबे में जा घुसा। इससे वहां भगदड़ मच गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान ढाबे पर खास भीड़ नहीं थी। कंटेनर की चपेट में आकर ढाबे में रखा हजारों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से बमुश्किल फंसे कंटेनर को बाहर निकाला।