वाहन की टक्कर से असम हाइवे पर बिजली हाईटेंशन लाइन के तीन खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
जेई महेंद्र कुमार ने बताया कि असम हाइवे पर एक राइस मिल के समीप सोमवार को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे तीन खंभे टूट गए। कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही चालक ट्रक लेकर भाग गया। ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। उधर, खंभे टूटने से रंपुरा ता. महाराजपुर क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई।