न्यूरिया थाना क्षेत्र के बिथरा गांव के मदनलाल मजदूरी करने मझोला गया
था। मंगलवार की शाम को वह ट्रेन से न्यूरिया आया और पैदल ही गांव की ओर चल
दिया। रास्ते में भौरियाई के निकट किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह
घायल हो गया। राहगीरों ने उसे न्यूरिया सीएचसी पहुंचाया। बुधवार को सुबह
हालत गंभीर होने पर घर वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के
दौरान उसकी रात में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम घर
वालों को सौंप दिया। मदनलाल की मौत से उसकी पत्नी ओमवती और चार छोटे बच्चों
12 वर्षीय उमेश, 10 वर्षीय मनोज, अनूप, छह वर्षीय काजल का रो रो कर बुरा
हाल है।