फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 27 Feb 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
न्यूरिया थाना क्षेत्र के बिथरा गांव के मदनलाल मजदूरी करने मझोला गया था। मंगलवार की शाम को वह ट्रेन से न्यूरिया आया और पैदल ही गांव की ओर चल दिया। रास्ते में भौरियाई के निकट किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे न्यूरिया सीएचसी पहुंचाया। बुधवार को सुबह हालत गंभीर होने पर घर वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी रात में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम घर वालों को सौंप दिया। मदनलाल की मौत से उसकी पत्नी ओमवती और चार छोटे बच्चों 12 वर्षीय उमेश, 10 वर्षीय मनोज, अनूप, छह वर्षीय काजल का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें