फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में गोवंशीय पशु पकड़े, तस्कर फरार

Fri, 27 Jan 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक में ठूंसकर ले जाए जा रहे गोवंशीय पशुओं को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को देख चालक और तस्कर ट्रक से कूदकर भाग गए। ट्रक में 45 गोवंशीय पशु बरामद हुए, जिनमें दो मृत पाए गए। इंस्पेक्टर भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि गोवंशीय पशुओं को वध को ले जाने की सूचना मुखबिर से मिली। इस पर एसएसआई एमएस विष्ट के नेतृत्व में टीम को भेजा गया। टीम ने आसाम हाईवे पर पीलीभीत की ओर जा रहे ट्रक को रोक लिया गया। पुलिस को देखकर ट्रक चालक और उसमें सवार एक तस्कर ट्रक से कूदकर भागने में सफल हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रक में 45 गोवंशीय पशु निकले, जिनमें दो मर चुके थे। बरामद पशुओं को गौशाला भेजा गया, जबकि मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें