फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने पुलिस के खिलाफ फिर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। डकैती के आरोपियों की गिरफ्तारी न करने के विरोध में वकीलों ने बुधवार को तहसील परिसर में फिर कोतवाली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वकील बुधवार दोपहर तहसील परिसर में जमा हुए और कोतवाली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि मोहल्ला बसंत विहार निवासी वकील दिलीप शुक्ला के पुत्र प्रवेश ने 13 मार्च को कोतवाली में मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली के कुछ लोगों के विरुद्ध डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है, इससे उनके हौसले बुलंद हैं और वे प्रवेश पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। आधा घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद वकीलों ने एसडीएम वंदना त्रिवेदी को इस संबंध में ज्ञापन दिया। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य, दिलीप शुक्ला, सुरेश मिश्रा, अवनीश शुक्ला, कमलेश सिंह, मुकेश शुक्ला, मुनीष जायसवाल, नवीन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें