फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित पोस्ट डालने के आरोपी का का छेड़छाड़ में भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद ट्विटर पर लकड़ी व्यापारी मोहल्ला ग्यासपुर निवासी गुलाम नवी आजाद के एकाउंट से देश विरोधी पोस्ट डाली गई थी। इसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था। गुलाम नवी एक मुकदमा छेड़छाड़ का पहले से दर्ज था। विवादित टिप्पणी मामले में ट्विटर के अफसरों की रिपोर्ट न आने की वजह से पुलिस ने उसे छेड़छाड़ के मामले में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गुलाम नवी आजाद नाम से बने ट्विटर अकाउंट से 26 फरवरी की शाम को देश विरोधी पोस्ट की गई थी। इसमें पाकिस्तान के समर्थन में जुमले लिखे गए थे। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने 27 फरवरी को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश और आईटीएक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गुलाम नवी आजाद को हिरासत में लिया था। साइबर सेल की जांच में ट्यूटर एकाउंट की आईडी गुलाम नवी की निकली थी, लेकिन पोस्ट किस मोबाइल या लैपटॉप से की गई इसका पता नहीं चल सका। इसकी जानकारी के लिए साइबर सेल की ओर से ट्विटर मुख्यालय (अमेरिका) रिपोर्ट भेजकर पोस्ट से जुड़े कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। इसमें करीब एक माह लग सकता है।
इधर, छानबीन के दौरान पता चला कि गुलाम नवी आजाद पर छेड़छाड़ का एक मुकदमा पहले से दर्ज है। शुक्रवार को छेड़छाड़ के मुकदमे में उसका चालान कर दिया गया। इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि गुलाम नवी आजाद को चार माह पूर्व दर्ज किए गए छेड़छाड़ के मामले में जेल भेजा है। विवादित पोस्ट डालने के मामले में ट्विटर के अफसरों की रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें