फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया (पीलीभीत)। किराना व्यापारी के मकान से शुक्रवार रात दीवार फांदकर घुसे चोर 50 हजार की नकदी समेत ढाई लाख का सामान समेट ले गए। आहट पर जागे किराना व्यापारी ने गांव के ही एक व्यक्ति को पहचान लेने की बात कहते हुए न्यूरिया थाने में नामजद तहरीर दी है। मौका मुआयना कर जानकारी जुटाने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव निवासी सियाराम ने बताया कि मकान के बाहरी हिस्से में उनकी किराना की दुकान है। शुक्रवार रात नौ बजे के बाद परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गए। देर रात दीवार फांदकर चोर घर में घुस आए। पहले कमरों को खंगाला और फिर दुकान में घुस गए। यहां से 50 हजार की नकदी, सवा लाख कीमत का अनाज, जेवरात समेत ढाई लाख का सामान समेट ले गए। आहट होने पर वह जागे तो चोरी कर भाग रहे एक आरोपी को पहचान लिया। वह गांव का ही रहने वाला है। शनिवार सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में न्यूरिया थाना और यूपी-100 पुलिस गांव पहुंची। पीड़ित से घटना की जानकारी करने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसएसआई सतीश चंद्र बाजपेई ने बताया कि किराना व्यापारी सियाराम ने गांव के ही होशियार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उसके साथ दो-तीन और लोगों के होने की बात कही गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें