फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग की झूठी सूचना ने पुलिस को छकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग होने की सूचना ने पुलिस को जमकर छकाया। सूचना देने वाले ने बाद में पुलिस का फोन ही रिसीव नहीं किया। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे किसी ने पुलिस को फोन कर दादा मियां की मजार के समीप दो पक्षों में विवाद होने के बाद तनाव को लेकर फायरिंग की सूचना दे दी। सूचना पर हरकत में आई पुलिस पहले तो दादा मियां की मजार ढूंढने को लेकर परेशान रही। मजार की जानकारी न होने पर जब सूचना देने वाले का फोन मिलाया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि झूठी सूचना देने वाले की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें