खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व एक युवती का अश्लील फोटो पड़ोसी युवकों ने फेस बुक पर वायरल कर दिया था। इसका पता लगने पर युवती के परिजनों ने खेकड़ा थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फोटो वायरल करने वाले दो युवकों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया। ब्यूरो