फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी शराब की 17 पेटी सहित तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस जब पाठशाला पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हें एक सिल्वर कलर की होंडा सिटी कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार रुकवाने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। कांस्टेबिल भूपेंद्र सिंह, अमित कुमार ने गाड़ी को तस्कर चालक समेत पकड़ लिया और उन्हें थाने लाया गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से अरूणाचल प्रदेश से तस्करी कर लाई 17 पेटी देसी शराब बरामद हुई। साथ ही शराब तस्कर नवीन कुमार निवासी नरेला दिल्ली को गिरफ्तार किया। ब्यूरो
विज्ञापन

छपरौली पुलिस ने तिलवाड़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान कार को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार से 133 पेटी देसी शराब हरियाणा मार्ग बरामद हुई। पुलिस ने शराब तस्कर बाबू राम, मनोज निवासी हेवा और सेठ पाल निवास खेड़ा कुरतान जनपद शामली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाबूराम और मनोज को गिरफ्तार कर कार सीज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें