खेकड़ा (बागपत)। दो बाइकों की टक्कर में दो छात्र गंभीर घायल हो गए, दोनों को दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
बुधवार को दोपहर के समय बिनौली निवासी क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी स्थित राजकीय आईटीआई के दो छात्र कर्मवीर एवं निशांत बाइक से खेकड़ा जा रहे थे। जब वे पाठशाला मार्ग पर शहीद गेट के पास पहुंचे तभी खेकड़ा की तरफ से अनियंत्रित बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इससे निशांत और कर्मवीर घायल हो गए। घायलों को लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया, सूचना मिलने पर आईटीआई के शिक्षक एवं छात्र भी सीएचसी पर पहुंच गए। हालत गंभीर होने के चलते दोनों छात्रों को दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।