फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर मे घुसकर मारपीट कर एक युवक को किया घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी निवासी एक व्यक्ति को आपसी कहासुनी के चलते विपक्षी दो भाइयों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। पुलिस ने घायल का इलाज कराकर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुक्रवार को खेकड़ा थाने में क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी निवासी रितेश परिजनों के साथ घायल अवस्था में पहुंचा। उसने थाने में दी तहरीर में कहा विपक्षी सागर और उसका भाई उनसे रंजिश रखते हैं। रंजिश के चलते दोनों भाइयों ने लाठी डंडो से लैस हो घर में घुसकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घायल कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायल की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें