खेकड़ा (बागपत)। सोमवार को सुबह करीब ग्यारह बजे नगर निवासी एक साठ वर्षीय वृद्धा महिला गृह कलह के चलते नगर के रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची। ट्रेन को आती देखकर वृद्धा रेलवे लाइन के बीच खड़ी हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने वृद्धा को लाइनों के बीच से खींचकर बचा लिया। वृद्धा ने रोते कहा गृह कलह के चलते परेशान हैं। इसके बाद कुछ लोगों ने परिजनों को बुलाया और समझा बुझा कर वृद्धा को उनके साथ भेजा।