खेकड़ा (बागपत)।
नगर से रात्रि में किसी समय कक्षा दस में पढ़ने वाली पंद्रह वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। साथ ही एक सप्ताह पहले लापता छात्रा अपनी रिश्तेदारी में रूठकर चली गई थी, जो लौट आई।
नगर निवासी कक्षा दस में पढ़ने वाली एक पंद्रह वर्षीय छात्रा मंगलवार की रात्रि में परिजनों के साथ मकान के आंगन में सो रही थी। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे जब परिजन जागे तो छात्रा लापता मिली। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने लापता छात्रा को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शाम के समय परिजनों ने थाने पहुंच छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इसके अलावा नगर से विगत एक सप्ताह पहले लापता हुई कक्षा दस की छात्रा बुधवार को अपने घर वापस लौट आई। वह परिजनों को अपनी बहन की ससुराल में मिली। परिजनों के डांटने पर नाराज होकर चली गई थी। थाने में गुमशुदगी दर्ज होने के चलते लापता छात्रा के परिजनों ने वापस लौटने की थाने में सूचना दी।