फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने किया बेघर, विवाहिता बोली लौटाओ सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ससुरालियों के प्रताड़ित करने के बाद बेघर हुई विवाहिता ने शादी के दौरान दिए गए सामान को वापस मांगा है। ससुराल वालों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद फारूख की रहने वाली साक्षी अग्निहोत्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2016 को अचल अग्रिहोत्री से हुई थी। आरोप है कि पांच बीघा जमीन और एक लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति के पीड़िता का साथ देने पर उसको भी घर से निकाल दिया। उसका जेवर, कपड़े समेत सारा सामान ससुरालियों ने अपने पास रख लिया। जिसके चलते दंपति किराए के कमरे में रहकर जीवन यापन कर रहे है। पीड़िता ने ससुराल वालों के पास रखे अपने सामान को वापस दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि महिला को पीली पर्ची दी गई है। मामले की जांच देवहा चौकी इंचार्ज कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें