फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में झाड़ियों में फंसा मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर मुडलिया गौसू गांव के पास माइनर में एक मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूर को शराब के नशे का आदी बताते हुए इसी में डूबने की आशंका जताई। कार्रवाई से भी इंकार कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव बल्लिया के निवास 45 वर्षीय रामपाल रुद्रपुर उत्तराखंड की फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। एक सप्ताह पूर्व वह घर से मजदूरी पर जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद से परिजनों से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई थी। बृस्पतिवार सुबह बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर मुडलिया गौसू गांव के पास से गुजर रही माइनर किनारे की झाड़ियों में रामपाल का क्षतविक्षत शव मिला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव क शिनाख्त कर परिजनों को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने रामपाल के नशे की हालत में माइनर में गिरने के बाद डूबने से मौत की आशंका जताई। इंस्पेक्टर मनीराम सिंह ने बताया कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। परिवार कार्रवाई नहीं कराना चाहता। फिर भी मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें