फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीओ को जांच रिपोर्ट सौंपी, प्रभारी सीडीपीओ पर गाज गिरना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रभारी सीडीपीओ द्वारा आंगनबाड़ी वर्कर्स से हर माह वसूली का ऑडियो वायरल होने की जांच रिपोर्ट डीपीओ को सौंप दी गई है। प्रथम दृष्टया जांच में आरोप सही मिले है। ऐसे में प्रभारी सीडीपीओ पर गाज गिरना तय है। पीलीभीत में तैनात प्रभारी सीडीपीओ आशा कुमारी पर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने हर माह अवैध तरीके से वसूली करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। इससे जुड़ी एक ऑडियो क्लिप भी डीपीओ (जिला कार्यक्रम अधिकारी) अरविंद कुमार को भेजी गई थी। इसमें प्रभारी सीडीपीओ एक आंगनबाड़ी वर्कर को हर माह पांच सौ रुपये नहीं देने पर कार्रवाई की धमकी दे रही हैं। डीपीओ ने इसकी जांच पूरनपुर के सीडीपीओ विष्णु भगवान पांडेय को सौंपी थी। दो दिन पूर्व इस मामले की जांच रिपोर्ट डीपीओ को सौंप दी गई है। डीपीओ अरविंद कुमार का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिल गई है। प्रथम दृष्टया प्रभारी सीडीपीओ पर लगे आरोप सही पाए गए हैं। इस मामले में विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें