फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा की लापता बच्ची शामली पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। महिला हेल्प लाइन बागपत की अधिकारी रीता यादव शनिवार को खेकड़ा थाने में पहुंची और थाना प्रभारी एसपी सिंह को बताया कि शामली महिला हेल्प लाइन कार्यालय में 10 दिन से आठ वर्षीय बच्ची मौजूद है। वह बच्ची अपना नाम अन्नू पुत्री धर्मवीर निवासी खेकड़ा बता रही है। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं बता पा रही है। उन्होंने थाना प्रभारी से खेकड़ा क्षेत्र में लोगों को बच्ची की जानकारी देकर उसकी पहचान कराने को कहा। थाना प्रभारी ने बच्ची के परिजनों का सुराग लगा बच्ची को परिजनों के पास घर भिजवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें