फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले ने सरेराह छात्रा के साथ की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर में शनिवार को दोपहर करीब एक बजे रेलवे रोड पर सरे राह एक छात्रा के साथ मनचले ने छेड़खानी कर दी। छात्रा द्वारा विरोध करने पर मनचले ने छात्रा के साथ गाली गलौच भी की। छात्रा ने साहस दिखा कर मनचले का डटकर मुकाबला किया। इसके बाद छात्रा के शोर मचाने के बाद मनचला छात्रा को भुगत लेने की धमकी देकर भाग गया। डरी सहमी छात्रा अकेली खेकड़ा थाने में पहुंची और पुलिस को मनचले द्वारा सरे राह की गयी छेड़खानी की घटना के बारे में जानकारी देकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी एसपी सिंह का कहना है कि मार्गों पर गश्त बढ़ाई जाएगी। मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने छात्रा की तहरीर कर आरोपी मनचले की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें