खेकड़ा (बागपत)। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि में सूचना मिली की कि सफेद रंग की ईको गाड़ी में हरियाणा से अंग्रेजी शराब तस्करी कर भरके लाई जा रही है। कांस्टेबिल अमित कुमार, सिंगराज नागर ने गाड़ी को पाठशाला पुलिस चौकी पर बैरियर डालकर रोकने का प्रयास किया तो चालक कार को मोड़कर वापस भागने लगा। पीछा करने पर चालक कार को छोड़कर जंगल में भाग गया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई। तलाशी लेने पर गाड़ी से हरियाणा से तस्करी कर लाई 21 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस फरार शराब तस्कर की तलाश में जुटी है।