खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर स्थित एक कॉलोनी में एक युवक ने ग्यारह वर्षीय किशोर को अपने मकान में बुलाकर उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की। और परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोर के शोर मचाने पर आरोपी युवक किशोर को छोड़कर भाग गया। डरे सहमे किशोर ने घर पहुंच घटना की जानकारी परिजनों को दी। इससे परिजन आक्रोशित हो गए। परिजन किशोर को लेकर खेकड़ा थाने में पहुंचे। वहां उन्होंने पड़ोस के ही एक युवक के खिलाफ पुत्र के साथ कुकर्म करने के प्रयास का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर किशोर की सीएचसी पर डाक्टरी कराई। साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। ब्यूरो