फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फखरपुर में तीन मकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम फखरपुर में मंगलवार की रात्रि में चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने तीनों मकानों से सोने चांदी के जेवर, नगदी, कीमती कपड़े और सामान चोरी किया। पीड़ित ग्रामीणों ने बुधवार को खेकड़ा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
क्षेत्र के ग्राम फखरपुर निवासी किसान बिजेंद्र सिंह पुत्र हरपाल सिंह अपने पत्नी और बच्चों के साथ मंगलवार की रात में मकान की छत पर सो रहा था। रात्रि में चोर दीवार फांदकर मकान में घुसे। कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने कमरे में रखी सेफ में से 65 हजार रुपये की नगदी एवं एक सोने की चैन, तीन सोने की अंगूठी, दो सोने के कडे़, चार जोड़ी पाजेब आदि सामान चुराया। बुधवार की सुबह किसान बिजेंद्र की पत्नी मुन्नी की आंख खुलने पर नीचे आई तो कमरे का ताला टूटा देखा और अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा देखी। और सेफ में रखे सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी गायब मिली। उसके शोर मचाने पर पति बिजेंद्र एवं पड़ोस के लोग दौड़े। चोरी सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने गांव में ही दूसरा निशाना ग्रामीण कृपाल सिंह के मकान को बनाया। कृपाल सिंह ने बताया कि वह भी मकान की छत पर सो रहे थे। उनके घर से भी चोरों ने कमरे में रखी सेफ से पचास हजार रुपये की नगदी चोरी की। तीसरा धावा चोरों ने ग्रामीण नरेंद्र के मकान पर बोला, लेकिन वहां उन्हें सफलता नहीं मिली। वहां से चोर केवल कुछ कीमती कपडे़ ही चुराकर ले जा सके। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से वारदात के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पीड़ितों ने खेकड़ा थाने में पहुंच तहरीर दी। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा चोरी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस नेजांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें