खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी साठ वर्षीय किसान कृपाल सिंह बुधवार की शाम खेतों में कार्य करने गया था। और तभी से वह लापता हो गया । लापता किसान के पुत्र पंकज एवं ग्रामीणों ने शनिवार को खेकड़ा थाने में पहुंच लापता किसान कृपाल सिंह की खेकड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस तभी से लापता किसान की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा लापता किसान की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को लगाया है। जल्द ही किसान को सकुशल बरामद किया जाएगा।