खेकड़ा (बागपत)।
सोमवार को शाम करीब पांच बजे थाना पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली की एक शराब तस्कर कार में हरियाणा से शराब की अवैध तस्करी करके ला रहा है। पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने पाठशाला बस स्टैंड के समीप उनकी घेराबंदी की योजना बनाई। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो अपने को घिरता देख शराब तस्कर कार और शराब को छोड़कर जंगल में भाग गया। काफी तलाश करने पर भी पुलिस के हाथ नहीं लगा। तलाशी लेने पर कार से हरियाणा से तस्करी कर लाई बीस पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस कार समेत शराब को थाने ले आई और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।