खेकड़ा। रविवार को नगर निवासी एक युवती परिजनों के साथ खेकड़ा थाने में पहुंची। उसने दी तहरीर में कहा नगर का ही एक युवक कुछ दिन पहले उसे बहला फुसला भगा कर ले गया था। तीन दिन तक उसे जबरन अपने पास रखकर उसके साथ रेप किया। वह किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची। पुलिस ने युवती की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने कहा युवक को शाम के समय थाने में बुलाकर पूछताछ की। युवती के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ कार्रवाई होगी। अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।