फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा आरोपी के घर की कुर्की करने पहुंची मुरादनगर पुलिस के हत्थे आरोपी भी चढ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

जानलेवा हमले के आरोपी की खेकड़ा में मकान की कुर्की करने पहुंची मुरादनगर पुलिस के हत्थे आरोपी चढ़ गया। इसके चलते पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर लौट गई। मंगलवार को खेकड़ा थाने में थाना मुरादनगर के उपनिरीक्षक विनय यादव टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को बताया खेकड़ा नगर में आर्य समाज मंदिर के समीप रहने वाले शाहिब पुत्र अली अहमद के खिलाफ मुरादनगर थाने में 2012 वर्ष में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज है और वह फरार चल रहा है। न्यायालय से उसके कुर्की वारंट लेकर वह आए हैं। मुरादनगर पुलिस के साथ खेकड़ा पुलिस आरोपी के मकान की कुर्की करने पहुंची तो आरोपी शाहिब उन्हें घर में मिला। इसके चलते पुलिस कुर्की करने के बजाय आरोपी को हिरासत में लेकर मुरादनगर लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें