फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी वीरपाल की हत्या

Mon, 31 Dec 2018 07:07 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह पुल के निकट पड़ा मिला था शव
विज्ञापन

माधोटांडा (पीलीभीत)। थाना क्षेत्र के नवदिया सुखदासपुर निवासी युवक वीरपाल की गला दबाकर हत्या की गई थी। रविवार सुबह उसका शव डगा गांव की सीमा में पुल के निकट बरामद हुआ था।
विज्ञापन

गांव निवासी 25 वर्षीय वीरपाल शनिवार शाम करीब चार बजे कलीनगर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक उसके घर न लौटने पर परिवारीजन उसकी खोजबीन में लग गए, लेकिन रात तक उसका सुराग नहीं लग सका। रविवार सुबह उसका शव थाना क्षेत्र के डगा गांव की सीमा में हरदोई ब्रांच नहर के पुल के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। पैर व गर्दन में चोट के निशान के अलावा वीरपाल घर से जो कपड़े पहनकर निकला था वह उसके शव से कुछ दूरी पर पड़े हुए मिले थे। ऐसे में मृतक के शरीर पर मिली जैकेट कहां से आई, यह सवाल उमड़ रहा था। इसके चलते भाई बलराम समेत अन्य परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे। इधर सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वीरपाल की गला दबाने से हत्या की पुष्टि होते ही पुलिस जांच में लग गई। थानाध्यक्ष दुर्गा सिंह ने बताया कि रिपोर्ट में वीरपाल की गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई हैं। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें