खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार को खेकड़ा थाने पर समाधान दिवस का आयोजन किया। इसमें लोगों की समस्याएं सुनने के लिए थाना प्रभारी एसपी सिंह मौजूद रहे। समाधान दिवस में विद्युत विभाग से संबंधित एक शिकायती पत्र आया। इसे विद्युत विभाग को समाधान के लिए दिया। इस दौरान तहसील के लेखपाल एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।