खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला मंगलवार की सुबह करीब दस बजे खेकड़ा थाने में पहुंची। वहां उसने दी तहरीर में कहा वह मंगलवार को मकान के समीप मार्ग पर लगे पेयजल हैंडपंप से पानी भरने गई। तभी पड़ोस के एक मकान में रहने वाला बिहार निवासी नौकर वहां पहुंचा और हैंडपंप से पानी भरते समय अश्लील हरकत करने लगा। इसकी जानकारी महिला ने घर जाकर परिजनों को दी। परिजनों ने विपक्षी लोगों को नौकर की हरकतों के बारे में बताया, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला परिजनों के साथ थाने पहुंची । पुलिस ने महिला की तहरीर लेकर आरोपी नौकर को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। साथ ही गांव के कुछ लोग देर रात तक दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे रहे।