फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी का चालान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत) । थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी एक युवक ने पड़ोसी में रहने वाली एक छात्रा के साथ मंगलवार को स्कूल से आते समय छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली गलौच कर भुगत लेने की धमकी देकर आरोपी भाग गया। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन छात्रा को लेकर थाने में पहुंचे। वहां छात्रा के पिता ने पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक के खिलाफ पुत्री के साथ आए दिन छेड़खानी करने एवं विरोध करने पर गाली गलौच कर भगत लेने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपी को पकड़ा। साथ ही चालान कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें