खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम सुन्हैड़ा निवास पुरुषोत्तम (45) मंगलवार की रात में अपने मकान के कमरे की छत पर सो रहा था। रात्रि में करीब बारह बजे वह पानी पीने के लिए छत से नीचे जा रहा था। तभी अचानक छत की मुंडेर से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरा। इससे हाथ टूटने के साथ ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर परिजन भी जाग गए। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों की सलाह पर परिजनों ने घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। ब्यूरो