फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
22 पीबीटीपी 1
विज्ञापन

आटो लिफ्टर गैंग के पांच गिरफ्तार
स्कूटी समेत नौ दुपहिया वाहन बरामद
एसपी ने प्रेसवार्ता कर कोतवाली पुलिस के गुडवर्क को सराहा
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। एक सप्ताह पूर्व मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने सोमवार को आटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश किया है। गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार कर उनके पास से स्कूटी समेत नौ दुपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों शहर से एक स्कूटी चोरी हो गई थी। इस घटना में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली थी, जिसमें दो युवकों की तस्वीर कैद हुई थी। इसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने सुरागरसी तेज की तो स्थानीय स्तर पर आटो लिफ्टर गैंग के सक्रिय होने की बात प्रकाश में आई थी। कार्यवाहक कोतवाल राजकुमार भारद्वाज, ठेका चौकी प्रभारी एहसान अली, शकील अहमद, कांस्टेबल नीरज कुमार, ओमवेश, उदयपाल और नागेंद्र ने छापामारी शुरू की। जहानाबाद के नवादाश्यामपुर निवासी विपिन शर्मा, गंगाराम, मुड़ियाराम किसन गांव निवासी पवन, मोहल्ला नई बस्ती के सुमित गंगवार समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक स्कूटी समेत नौ दुपहिया वाहन बरामद किए। इसमें पांच बाइक कोतवाली और दो सुनगढ़ी क्षेत्र से चोरी की निकलीं। पूछताछ करने पर आरोपियों ने फर्जी कागजात बनाकर बाइक की बिक्री करने की बात कबूल की। सोमवार दोपहर एक बजे एसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में खुलासा करते हुए पुलिस के गुडवर्क को सराहा। पुलिस के अनुसार आरोपी सुमित गिरोह का सरगना है। एक आरोपी सुनील के परिवार वालों ने बताया कि उनकी खरीदी गई बाइक को भी पुलिस ने चोरी में दर्शाया है, जबकि उनके पास इसके कागजात भी मौजूद हैं। यह बाइक न्यूरिया के एक युवक से खरीदी गई थी। उधर पुलिस बरामद किए गए दो वाहनों को लेकर अभी जांच की बात कह रही है। फर्जी कागजात बनाने में मदद करने वाले बरेली के कुछ अन्य साथियों को लेकर भी जानकारी पुलिस को मिली है, जिसकी जांच जारी है। इस मौके पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, पीआरओ शाहिद अली, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें