खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने एक सप्ताह पूर्व ग्राम सांकल पुटठी निवासी युवक पर अपनी सोलह वर्षीय पुत्री को भगा कर ले जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन दिन पहले पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसका मेडिकल कराया। मेडिकल में किशोरी के साथ रेप करने की पुष्टि हुई। पुलिस ने इसके बाद किशोरी के न्यायालय में बयान कराएं। इसमें किशोरी ने ग्राम सांकल पुटठी निवासी युवक मोंटी पर भगाकर ले जाने का आरोप लगा कहा कि उक्त युवक ने डरा धमका उसके साथ रेप किया। इसके बाद पुलिस ने सुबह के समय दबिश देकर किशोरी के साथ रेप करने वाले ग्राम सांकल पुटठी निवासी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने पर उसे जेल भेजा।