फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत चिंगारी से भूसे के बुंगे में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सांकरौद निवासी किसान प्रवीन पुत्र ओमपाल ने गांव के जंगल में स्थित अपने खेत में भूसे का बुंगा बना रखा है। बृहस्पतिवार की रात्रि में किसान के भूसे में समीप से होकर गुजर रही विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से आग लग गई और आग रात्रि भर चलती रही। बृहस्पतिवार की सुबह जब किसान प्रवीन खेत में कार्य करने गया तो भूसे में लगी आग को देखा। किसान ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग आग बुझाने में जुट गए। साथ ही किसानों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी भी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। तब तक किसान का करीब 90 हजार रुपये कीमत का भूसा जल चुका था। पीड़ित किसान ने थाना खेकड़ा में थानाध्यक्ष को सूचना देकर जले भूसे का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें