खेकड़ा (बागपत)। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ 110 जी और एक के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की।
थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया मोहल्ला अहिरान निवासी सुखराम को गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया। साथ ही नगर के मोहल्ला विजयनगर निवासी सुरेंद्र, बिजेंद्र उर्फ बिन्नू और क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी निवासी जाहिद, मुजाहिद, क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा निवासी ओमवीर एवं ग्राम बसी निवासी बाबू के खिलाफ 110 जी की कार्रवाई की।